ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / bihar / कोरोना के साथ बिहार में भूकंप की आफत, देर रात हिली धरती.. नेपाल...

कोरोना के साथ बिहार में भूकंप की आफत, देर रात हिली धरती.. नेपाल में था केंद्र

13-May-2020 06:30 AM

PATNA : कोरोना संकट के साथ-साथ बिहार में मंगलवार की रात भूकंप का झटका भी लगा है। मंगलवार की रात तकरीबन 11:38 पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राज्य के मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, मोतिहारी और समस्तीपुर जिलों के साथ-साथ उत्तर बिहार के अन्य इलाकों में लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया। 


हालांकि रात का वक्त होने के कारण और भूकंप की तीव्रता कमजोर होने के कारण ज्यादातर लोगों को इसका अहसास भी नहीं हुआ। भूकंप का केंद्र नेपाल में पाया गया है इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 आंकी गई है। नेपाल के सुंदरवटी से 2 किलोमीटर दूर और धरती से तकरीबन 10 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र पाया गया है। भूकंप की वजह से नेपाल के साथ-साथ चीन में भी लोगों ने झटका महसूस किया। 


मुजफ्फरपुर, मोतिहारी समस्तीपुर जैसे शहरों में लोग भूकंप का झटका महसूस होते ही अपने घर से बाहर निकल आए। हालाकी की यह सब कुछ इतनी कम देर के लिए था कि लोगों के बाहर निकलते ही झटका महसूस होना बंद हो चुका था। आपको बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप का झटका देखने को मिला था।