Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
12-Apr-2020 08:57 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब सभी जिला और अनुमंडल के सरकारी अस्पतालों में आम बीमारियों का इलाज फिर से शुरू हो सकेगा। कोरोना महामारी के बीच जहां सभी अस्पतालों में ओपीडी समेत तमाम तरह की स्वास्थ्य सेवाओं पर लगा ब्रेक जल्द ही समाप्त हो जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने अब बिहार के तमाम जिला अस्पतालों और अनुमण्डलीय अस्पतालों में सामान्य मरीजों का उपचार शुरू का निर्देश दिया है।वहीं सीएम नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग से कोरोना महामारी के खिलाफ की जा रही तमाम कवायदों की जानकारी ली है। उन्होनें कोरोना के खिलाफ जारी कोशिशों में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया है।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के अलावा अन्य बीमारियों के इलाज के लिये भी कार्य करना होगा। जिला अस्पतालों और अनुमण्डलीय अस्पतालों में सामान्य मरीजों का उपचार शुरू किया जाय। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने उन्हें बताया कि सबसे पहले इमरजेंसी सेवा तथा डिलीवरी का काम शुरू करने की योजना है। उसके बाद ओपीडी सेवा भी शुरू कर दी जायेगी ताकि अन्य मरीजों के उपचार में कोई दिक्कत न हो। सीएम ने कहा कि जिला और अनुमण्डल अस्पतालों में प्रोटेक्शन नॉर्म्स का पूरा पालन हो। पीपीई, मास्क, ग्लब्स उपलब्ध हो, इसे सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी प्राइवेट अस्पतालों में भी सामान्य मरीजों का इलाज शुरू होना चाहिये। मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस सेवाओं को लेकर भी सख्त निर्देश दिया है।
सीएम ने कोरोना की समीक्षा करते हुए कहा कि टेस्टिंग किट्स, पीपीई, एन- 95 मास्क और वेंटिलेटर की उपलब्धता पर विशेष ध्यान रखें। सीमा पर आवश्यक सेवा में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों की भी सघन जांच करायी जाय। जो भी लोग राज्य में बाहर से आते हैं, उनकी गहन स्क्रीनिंग करायी जाय ताकि कोई संदिग्ध मरीज न छूटे। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आवश्यक चिकित्सकीय सामग्री और उपकरणों की उपलब्धता को बनाये रखने के लिये सप्लाई चेन सिस्टम पर गंभीरतापूर्वक काम हो रहा है। आपातकालीन स्थितियों के लिये जरूरी चिकित्सकीय सामग्री की उपलब्धता को सुनिश्चित कराया जा रहा है।
संजय कुमार ने बैठक में जानकारी दी कि आईसीएमआर ने एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर को टेस्टिंग के लिये अनुमति दे दी है। एम्स पटना के लिये आवश्यक निर्देश दिया गया है, जिसके अनुरूप कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में सेनिटाइजर की पर्याप्त उपलब्धता है। वैशाली में सेनिटाइजर के निर्माण के अलावा राजगीर के आर्डिनेंस फैक्ट्री में भी सेनिटाइजर बनाया जा रहा है, जिसकी आपूर्ति राज्य सरकार अपने लिये कराएगी । चिकित्सकीय कार्य से जुड़े डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ को जरूरी सुरक्षात्मक सामग्री भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। फ्रंटलाइन वर्कर को भी मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है।