ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
07-Oct-2020 07:34 PM
PATNA : महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से भी पहले चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है. कांग्रेस की पहली सूची में कुल 21 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. इससे पहले महागठबंधन की ओर से आरजेडी और वामदलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस खबर में नीचे कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट दी हुई है.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के जेनेरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है. जिसमें 21 विधानसभा और प्रत्याशियों के नाम दिए गए हैं. इस सूची के मुताबिक कहलगांव से शुभानंद मुकेश, सुल्तानगंज से ललन यादव, अमरपुर से जितेंद्र सिंह, जमालपुर से डॉ अजय कुमार सिंह, लखीसराय- अमरेश कुमार अनीश, बरबीघा से गजानंद शाही, बाढ़- सत्येंद्र बहादुर, बिक्रम सिद्दार्थ सौरभ, बक्सर से मुन्ना तिवारी और राजपुर से विश्वनाथ राम को टिकट दिया गया है.
कांग्रेस पार्टी ने चैनपुर से प्रकाश कुमार सिंह, चेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम, करगहर से संतोष मिश्रा, कुटुम्बा से राजेश राम, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह, गया टाउन से अखौड़ी ओंकार नाथ, टेकारी से सुमंत कुमार, वजीरगंज से शशि शेखर सिंह, हिसुआ से नीतू कुमारी, वारिसलीगंज से सतीश कुमार सिंह ऊर्फ मनटन सिंह और सिकंदरा- सुधीर कुमार ऊर्प बंटी चौधरी को टिकट दिया है.
