ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / नीतीश कुमार ने गृह विभाग को दिया निर्देश, बिहार विशेष सशस्त्र कानून के...

नीतीश कुमार ने गृह विभाग को दिया निर्देश, बिहार विशेष सशस्त्र कानून के बारे में लोगों को बताएं-CM

24-Mar-2021 03:33 PM

PATNA: बिहार विशेष सशस्त्र विधेयक के खिलाफ विधानसभा के बाहर से लेकर अंदर तक मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान मारपीट और हाथापाई की नौबत तक आ गई। पूरे मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह आश्चर्यजनक घटना है। सत्ता पक्ष के विधायक नियमों के मुताबिक काम करना चाह रहे थे लेकिन विपक्ष ने जो व्यवहार सदन के अंदर और बाहर किया वह कही से भी सही नहीं है। विपक्षी विधायक पहले विशेष सशस्त्र विधेयक के बारे में समझ लेते फिर उस पर चर्चा करते। लेकिन इस कानून को समझे बगैर ही हंगामा करने लगे। यही नहीं विपक्ष के विधायक द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को बंधक बनाया गया और आसन को भी घेरा गया। सदन के अंदर जिस तरह का व्यवहार किया गया वो आज तक कभी नहीं किया गया था। 



विधानमंडल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विधानसभा से पारित हुए बिहार विशेष सशस्त्र कानून से लोगों को अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में गृह विभाग को निर्देश दिया गया है कि एक प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित कर इस कानून के बारे में बताएं ताकि कोई गलतफहमी लोगों के बीच उत्पन्न ना हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि यह कानून लोगों के हित में है। यह कानून किसी को परेशान करने के लिए नहीं है बल्कि उनकी रक्षा के लिए बनाया गया है।      

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विधानसभा को चलाना अध्यक्ष महोदय का काम है और विधान परिषद का संचालन करनाा सभापति महोदय का काम है। मंगलवार को सदन में हुए हंगामे पर उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवहार पर कार्रवाई का अधिकार स्पीकर साहब को है। विपक्ष ने अशांति फैलाने की जब कोशिश की थी तब विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें समझाने की कोशिश की थी लेकिन इन्होंने उनकी नहीं सुनी और उनका घेराव कर दिया। सीएम नीतीश कुमार ने नव निर्वाचित विधायकों के ट्रेनिंग की बात की और कहा कि सदन के हर बातों की जानकारी उन्हें होनी चाहिए। सदन की कार्रवाही को चलने में सभी का सहयोग जरूरी है।