ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
25-Dec-2025 10:23 PM
By First Bihar
PATNA: चिराग पासवान ने खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को पश्चिम बंगाल और असम में लोजपा रामविलास का विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। चिराग दोनों राज्यों के चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की नजर अब पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि लोजपा-रामविलास इन दोनों राज्यों में कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। इसे लेकर चिराग पासवान ने दोनों राज्यों में अपनी पार्टी के प्रभारी की भी नियुक्ति भी कर दी है। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा को दी गई है।
लोजपा (रामविलास) के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने इससे संबंधित पत्र जारी किया है। यह कहा गया है कि यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। वही लोजपा-आर के पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर राजेश वर्मा ने चिराग पासवान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त करने तथा पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को सुनिशित करने हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे।