LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
17-Mar-2026 05:49 PM
By First Bihar
SARAN: छपरा में एक छात्रा का शव कुएं से मिलने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। डेरनी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी ने गंभीर चिंता जताई है।
सांसद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि इस मामले में अलग-अलग पक्षों के बयान सामने आ रहे हैं। ग्रामीण, परिजन और पुलिस—तीनों के बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं, जिससे घटना को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है। इसी को देखते हुए उन्होंने सम्राट चौधरी (गृह मंत्री) से फोन पर बात कर मामले की जांच सीआईडी से कराने की मांग की है।
सांसद ने कहा कि CID जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और “दूध का दूध, पानी का पानी” हो जाएगा। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर हाल में उनके साथ खड़े हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
सांसद राजीव प्रताप रूडी ने वीडियो जारी कर बताया कि 11 मार्च को हमारे सांसद कंट्रोल रूम में समाचार प्राप्त हुआ कि एक लड़की की मौत हो गयी है और कुछ आरोप लगाये गये। मैंने तुरंत एसपी से बात किया पौने पांच में पुलिस पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने अपना अनुसंधान कर अपना प्रतिवेदन दिया। लेकिन लोगों का दावा है कि यह आपराधिक मामला है, लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।
लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। हमने गृह मंत्री सम्राट चौधरी से बात की और इस संबंध में पत्र लिखा है। इस मामले की जांच सीआईडी से कराने की मांग की है। इस पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सहमति दे दी है। अब इस मामले की जांच सीआईडी से हो जिसके बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।