बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
01-Feb-2025 05:55 PM
By First Bihar
Bihar News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ मुंगेर की कोर्ट में परिवाद दायर कराया गया है। कोर्ट ने इसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने सुनवाई की तिथि 11 फरवरी निर्धारित की है। खरगे ने एक कार्यक्रम के दौरान महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दिया था।
दरअसल, मध्य प्रदेश के महू में एक कार्यक्रम के दौरान महाकुंभ मेले पर दिए बयान को लेकर मुंगेर व्यवहार न्यायालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। यह परिवाद सदर बाजार जमालपुर निवासी मनीष कुमार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दाखिल किया है।
परिवाद में आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीते 27 जनवरी 2025 को मध्य प्रदेश के महू में सनातन धर्म के महाकुंभ व आस्था को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने सनातन धर्म को विश्वस्तर पर बदनाम करने का प्रयास किया है।
इस मामले में अधिवक्ता ने बताया कि उनके मुवक्किल मनीष कुमार के द्वारा मल्लिकार्जुन के सनातन के खिलाफ दिए बयान से काफी आहट हुए हैं, जिसके बाद परिवाद दर्ज किया गया है। यह केस न्यायाधीश अनन्या की कोर्ट में चलेगा। जिसकी अगली सुनवाई 11 फरवरी को है।