शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
20-Apr-2025 06:43 PM
By First Bihar
Bihar News: बक्सर के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 922 पर एक बालू लदे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा और आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हाईवे पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान हाईवे पर भीषण जाम लग गया जिसे हटाने में पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, जलने वाला ट्रक उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर निवासी अखिलेश कुमार शुक्ला के नाम पर पंजीकृत है। नया भोजपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि जैसे ही ट्रक में आग लगने की सूचना ट्रक मालिक को मिली, उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा दी गई थी।
डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने टेलीफोनिक बातचीत में घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक की बैटरी शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल ट्रक चालक फरार है। पुलिस और दमकल की तत्परता से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
रिपोर्ट: सुमन्त सिंह, बक्सर