शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
13-Apr-2025 01:00 PM
By First Bihar
Bihar Police: बिहार पुलिस पर अपराधियों द्वारा हो रहे हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामले में अपराधियों ने बक्सर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया है. इस फायरिंग की घटना में पुलिस वालों की जान बाल-बाल बची है. यह पूरा मामले बक्सर के राजघाट का बतलाया जा रहा है. पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से नाव के जरिए बड़ी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है.
जिसके बाद पुलिस सुबह तड़के 4 बजे ही राजघाट पर पहुंची ताकि शराब के नाव से उतरते ही माफियाओं को रंगे हाथ धर लिया जाए. मगर टीम जैसे ही वहां पहुंची अपराधियों ने फायरिंग चालू कर दी. इसके बाद पुलिस जैसे-तैसे अपनी जान बचा पाने में कामयाब रही. गनीमत रही कि इस दौरान कोई पुलिसकर्मी हताहत नहीं हुआ. यह कहना गलत नहीं होगा कि उत्पाद विभाग की टीम ने इन शारब माफियाओं को हल्के में लिया था.
फायरिंग करने के बाद ये सभी अपराधी वहां से फरार हो गए. जिसके बाद घटनास्थल से पुलिस को दो बड़े बोरों में शराब और एक मोटरसाईकिल बरामद हुई है. इस बारे में अधिकारियों ने बताया है कि सीसीटीवी की मदद से इनमें से 4 अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है. जबकि 2 की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है. आने वाले समय में बाकी के अपराधियों को भी दबोच लिय जाएगा. पुलिस द्वारा आगे की जांच गंभीरता से की जा रही है.