ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा 5.5 KM लंबा बाइपास, 2 जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने का प्लान

Bihar News: बक्सर में 5.5 किलोमीटर लंबे बाइपास रोड निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। भूमि अधिग्रहण में कई रैयतों ने दी सहमति, नोटिस भी जारी। जाम से जूझते लोगों को जल्द मिलेगी राहत, रेलवे ओवरब्रिज का भी रास्ता साफ।

09-Apr-2025 02:29 PM

By First Bihar

Bihar News: बक्सर के लिए गुड न्यूज है. आम नागरिकों को सड़क जाम से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित 5.5 किलोमीटर लंबे बाइपास रोड निर्माण में तेजी लाने को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। बनकट और पुरैनी मौजा के रैयतों ने जमीन देने की सहमति दे दी है और वहां जमीन का मूल्यांकन कार्य प्रगति पर है। डुमरांव और भोजपुर जदीद के शेष रैयतों के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सहमति न देने वाले रैयतों की जमीन प्रशासन द्वारा कब्जे में ली जाएगी.

पिछले बुधवार को अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार ने अपने कार्यालय में बाइपास रोड निर्माण की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी. इसमें एनएच 120 गया पथ प्रमंडल के कार्यकारी अभियंता आर्य, भू-अर्जन पदाधिकारी विनीत कुमार और प्रशिक्षु उप समाहर्ता अमित कुमार मौजूद रहे। बैठक में निर्माण प्रक्रिया की प्रगति पर चर्चा हुई।अनुमंडलाधिकारी ने बताया कि डुमरांव और भोजपुर जदीद के 11 रैयतों को नोटिस जारी किए गए हैं। अंचलाधिकारी और उनके अधीनस्थों को रैयतों से व्यक्तिगत संपर्क के निर्देश दिए गए हैं। 

इस बाइपास रोड को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय और राज्य सरकार ने दो साल पहले मंजूरी दी थी। इसके लिए करीब साढ़े 15 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है।  डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से यात्रियों और वाहन चालकों को जल्द राहत मिलेगी। इसी तरह रेलवे मंत्रालय ने दानापुर रेल मंडल के आरा-बक्सर रेलखंड पर रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास भी ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी दी है।