बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Mar-2026 09:50 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड के 12वीं (इंटरमीडिएट) के 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। आज यानि 23 मार्च को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति दोपहर डेढ़ बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी कर देगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे। इस इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर भी मौजूद रहेंगे। परीक्षाफल वेबसाइट https://interbiharboard.com या https://www.bsebexam.com पर उपलब्ध रहेगा।
बिहार बोर्ड इस बार भी इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे एकसाथ घोषित करेगा। पूरे बिहार में 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां करीब 13 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने टॉपर्स का कड़ाई से वेरिफिकेशन किया गया। संभावित टॉपर्स को पटना बुलाकर उनके इंटरव्यू और हैंडराइटिंग का मिलान किया गया था।
बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, 12वीं कक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। विज्ञान जैसे प्रैक्टिकल वाले विषयों में थ्योरी (70 अंक) में 21 और प्रैक्टिकल (30 अंक) में कम से कम 12 अंक लाना जरूरी है।
परीक्षार्थी अपना परिणाम इस तरह देख सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर "Bihar Board Intermediate Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।
'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।