बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम
30-Oct-2025 08:40 PM
By RAKESH KUMAR
BHOJPUR: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भोजपुर जिले में चुनावी माहौल चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार को उदवंतनगर प्रखंड के छोटकी सासाराम स्थित वीर कुंवर सिंह पड़ाव मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा में उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह ने एनडीए उम्मीदवार एमएलसी राधा चरण साह के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की। बारिश के बावजूद मैदान में सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे और एनडीए नेताओं के समर्थन में नारे लगाते रहे।
अपने संबोधन में बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में राहुल गांधी लोकप्रिय नेता हैं, क्योंकि जब वे भारत में मोदी जी या हमारी सेना के खिलाफ बोलते हैं, तो उनके भाषण पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव आज राहुल गांधी की नाव पर सवार हैं, और जिस नाव के ड्राइवर राहुल गांधी हों, उसका डूबना तय है।
पूर्व सांसद ने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि राहुल गांधी वहीं नेता हैं जिन्होंने मनमोहन सिंह की कैबिनेट के नोट को सार्वजनिक रूप से फाड़ दिया था, जिससे पता चलता है कि उन्हें संविधान और संस्थाओं का कितना सम्मान है। वहीं आपको बता दें कि भोजपुर के संदेश विधानसभा सीट पर इस बार कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला है। जहां राजद से दीपू राणावत, जन सुराज से राजीव रंजन सिंह और एनडीए से राधा चरण साह मैदान में हैं।