ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / BPSC प्रश्नपत्र लीक मामला, वीर कुंवर सिंह कॉलेज के प्रिंसपल समेत चार कर्मचारी...

BPSC प्रश्नपत्र लीक मामला, वीर कुंवर सिंह कॉलेज के प्रिंसपल समेत चार कर्मचारी तलब

09-May-2022 01:37 PM

PATNA: रविवार को हुई BPSC की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पहले ही लीक कर दिया गया था, जिसको लेकर लगातार कारवाई जारी है। इसी कड़ी में आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज के प्रिंसपल समेत चार कर्मचारी को तलब किया गया है। इनसे ईओयू की जांच टीम बीपीएससी कार्यालय में पुछताछ की जा रही है। 


बता दें कि BPSC की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के दिन आरा के इसी कॉलेज में हंगामा हुआ था। यहां कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि कई परीक्षार्थी को पहले ही पेपर दे दिया गया। इसके बाद कई अन्य केंद्रों पर भी हंगामा शुरू हो गया था। आयोग ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया। 


गौरतलब है कि कल BPSC की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के 150 सवाल लीक कर दिया गया था। ये प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने लगा, जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दी गई। इस मामले को लेकर लगातार कारवाई की जा रही है। फिलहाल आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज के प्रिंसपल समेत चार कर्मचारी तलब किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।