LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
03-Jan-2023 07:11 AM
PATNA : दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बिहार में एक चिंता की खबर है। बिहार में बोधगया के अंदर थाईलैंड के पांच नागरिक करना संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को 5 नागरिकों के कारण संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बोधगया में सोमवार को थाईलैंड के पांच नागरिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।
इस ताजा अपडेट के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की मानें तो कोरोना की नियमित जांच की जा रही है। इसमें विदेशी लोग भी शामिल हैं। गया में कोरोना संक्रमित पाए गए विदेशी पर्यटकों को आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि राहत की बात यह है की उनमें कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। सभी संक्रमित विदेशी पर्यटकों की निगरानी की जा रही है और उनके संपर्क वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
जिले के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह के मुताबिक चार संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या केवल 9 है। इस सीजन में यहां अब तक केवल 25 संक्रमित मिले हैं, जिनमें 16 ठीक भी हो चुके हैं। आपको बता दें कि बीते हफ्ते बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा बोधगया में एक महीने के प्रवास पर आए हैं। ऐसे में विभिन्न देशों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बोधगया आए हुए हैं। हालांकि, बोधगया में कालचक्र पूजा के दौरान आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मिलने आने वाले सभी श्रद्धालुओं को भी पहले आरटी- पीसीआर जांच से गुजरना पड़ रहा है।