LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
18-Jun-2021 07:31 AM
PATNA : बिहार में ब्लॉक फंगस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को पटना दो अस्पतालों में 10 मरीज भर्ती हुए। एम्स में तीन नए मरीज भर्ती हुए। जबकि आईजीआईएमएस में 7 नए मरीज एडमिट हुए। एम्स में अबतक भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 173 हो गई है। आईजीआईएमएस में चार मरीज लक्षण लेकर भर्ती हुए हैं। इनकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है। आईजीआईएमएस में दो मरीजों की मौत हो गई। इस अस्पताल मदन ब्लैक फंगस के 134 मरीज भर्ती हैं। एनएमसीएच में 8 और पीएमसीएच में 22 मरीज भर्ती हैं।
ब्लैक फंगस की दवा की किल्लत पांचवें दिन भी जारी रही। एम्स और आईजीआईएमएस में भर्ती मरीजों के लिए एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन नहीं मिल पाया। आपको बता दें कि इन्हीं दोनों अस्पतालों में ब्लैक फंगस के ज्यादा मरीज भर्ती हैं। पीएमसीएच को 98 और एनएमसीएच को 80 वायल इंजेक्शन मिला। पटना एम्स ने अपने स्तर से श्रीलंका से एम्फोटेरेसिन-बी का 1750 वायल इंजेक्शन मंगाया है। नोडल अफसर डॉ. संजीव कुमार मुताबिक यह इंजेक्शन भी भर्ती मरीजों को मुफ्त दिया जाएगा।
हालात इतने खराब हैं कि अस्पतालों को पोसाकोनाजोल टैबलेट की सप्लाई भी समय पर नहीं हो रही है। मरीजों को इंजेक्शन नहीं मिलने पर पोसाकोनाजोल टैबलेट दिया जाता है। एक टैबलेट की कीमत करीब पांच सौ रुपए है। संक्रमित मरीज को प्रतिदिन तीन टैबलेट की जरूरत होती है। आईजीआईएमएस में शनिवार के बाद एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन की सप्लाई अभी तक नहीं की गई।