ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत

Home / bihar / BIHAR: 36 घंटे से गायब भाजपा सांसद का बेटा सकुशल बरामद, एक बगीचे...

BIHAR: 36 घंटे से गायब भाजपा सांसद का बेटा सकुशल बरामद, एक बगीचे में बैठा मिला विभूति यादव

BJP सांसद अशोक यादव का बेटा विभूति यादव दिल्ली में लॉ की पढ़ाई करता है। तीन दिन पहले ही वो दिल्ली से दरभंगा आया था। लेकिन अचानक घर से गायब हो गया। 32 घंटे बाद पुलिस ने उसे बगीचे से बरामद कर लिया और तुरंत इसकी सूचना सांसद को दी।

16-Jun-2025 05:48 PM

By First Bihar

DARBHANGA: पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण का पोता और मधुबनी के बीजेपी सांसद अशोक यादव का पुत्र विभूति यादव तीन दिन पहले दिल्ली से बिहार आया था, जो दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित आवास से अचानक गायब हो गया था। थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। लापता होने के 32 घंटे बाद आखिरकार पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। बाइपास स्थित एक बगीचे में वह बैठा हुआ था। जिस पर पुलिस की नजर पड़ गयी फिर पूछताछ में पता चला की वह बीजेपी सांसद अशोक यादव का बेटा विभूति यादव है। जिसके बाद पुलिस ने सांसद को फोन कर इस बात की सूचना दी।


बता दें कि मधुबनी के बीजेपी सांसद अशोक यादव ने 15 जून रविवार की शाम को लहेरियासराय थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विभूति यादव घर पर मोबाइल छोड़कर गायब हो गया है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। सोमवार की दोपहर में दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित एकमी शोभन बाईपास के पास पुलिस ने एक बगीचे से विभूति यादव को बरामद किया। विभूति को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 


बेटे के सकुशल बरामदगी पर बीजेपी सांसद अशोक यादव ने कहा कि मैं जिले के एसपी, डीएसपी, लहेरियासराय थानाध्यक्ष और सभी पुलिस टीम को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि बेटे के लापता होने की खबर मिलने के बाद दरभंगा सांसद, हायाघाट विधायक समेत कई लोग और शुभचिंतक हमसे मिलने के लिए आए और हमारा हौसला बढ़ाया। हम उन सभी को भी धन्यवाद देते है। अशोक यादव ने बताया कि उनका बेटा विभूति यादव को पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। अभी वो काफी थका हुआ है। विभूति के घर लौटने से परिवार के लोग काफी खूश हैं। घरवालों ने विभूति को गले से लगा लिया। उनके आंखों से खुशी के आंसू निकलने लगे.