ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / bihar / BJP को मिलेगा करारा जवाब, बोले विजय चौधरी... नियमों से चलेगा सदन

BJP को मिलेगा करारा जवाब, बोले विजय चौधरी... नियमों से चलेगा सदन

27-Feb-2023 03:54 PM

By First Bihar

PATNA: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ के अभिभाषण के साथ ही बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज आगाज हो गया. महागठबंधन की सरकार कल बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में बजट पेश करेगी. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 की रिपोर्ट को सदन में पेश किया. साथ ही उन्होंने सदन कके स्थगित होने के बाद मीडिया से बता करते हुए बताया कि CM  के अध्यक्षता में महागठबंध की बैठक विधायक दल की बैठक हुई. जिसमें उप मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री और सभी दल के नेता और अधिकांश विधायकगण मौजूद थे. 


विजय कुमार चौधरी ने बताया कि जो बजट सत्र है उसमें सरकार के मत्वपूर्ण वित्तीय और विधायी इसलिए सदन में सभी सदस्य पूरी तरह भाग ले और उपस्थित रहे इस बात पर चर्चा हुई. और जो सभी दल के नेताओं ने जो कहा कि पूरा महागठबंधन यानी सातों दल एकदम एकजुट है, और विपक्ष के किसी अकारण या बिना किसी वजह से जो सरकार को घेरने का गलत प्रयास किया जाता है. उसका जवाब  भी उतने ही जोड़दार तरीके से दिया जायेगा. 


साथ ही उन्होंने कहा कि हम सरकार की तरफ से सभी चीजों को पारदर्शी तरीके से विधानसभा में या विधान परिषद् में सदन के पटल पर रखने को तैयार है, लेकिन गंभीर से गंभीर बात को भी उठाने का उस पर चर्चा करने का तरीका होता है. जो विपक्षी सदस्य कितनी भी गंभीर विषय उठाना चाहेगे नियम से उठायगे. जो भी सदन को स्थगित करना सिर्फ मकशद होता है इसका मतलब वो बिहार की जनता और बिहार को नही समझता है.