ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / बीजेपी की तीसरी सूची : चौबे जी गुहार लगाते रह गये बेटे को...

बीजेपी की तीसरी सूची : चौबे जी गुहार लगाते रह गये बेटे को नहीं मिला टिकट, भागलपुर में नये चेहरे पर दांव

11-Oct-2020 05:54 PM

PATNA : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे गुहार लगाते रहे गये लेकिन बेटे को टिकट नहीं दिलवा पाये. भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने इस दफे अपने उम्मीदवार को बदल दिया है. पार्टी ने नये चेहरे पर दांव लगाया है. बीजेपी ने भागलपुर से रोहित पांडे को टिकट दिया है.


चौबे जी की नहीं चली
दरअसल केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने बेटे अर्जित शाश्वत चौबे को भागलपुर से टिकट दिलाने के लिए जान लगा दिया था. चौबे जी के बेटे को पिछले विधानसभा चुनाव में यानि 2015 में पार्टी ने उम्मीदवार भी बनाया था लेकिन वे हार गये थे. लिहाजा पार्टी उन्हें फिर से टिकट देने को तैयार नहीं थी. लेकिन चौबे जी मानने को तैयार नहीं थे.


बीजेपी के एक नेता ने बताया कि अश्विनी चौबे फिलहाल बक्सर से सांसद हैं. लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों के टिकट में उनकी कोई अभिरूचि नहीं थी. वे सिर्फ और सिर्फ भागलपुर पर अड़े थे. लेकिन एक तो पार्टी नेतृत्व तैयार नहीं हो रहा था वहीं भागलपुर में पार्टी में विद्रोह हो गया था. 2015 के विधानसभा चुनाव में भी चौबे जी के बेटे के खिलाफ बागी उम्मीदवार खड़ा हो गया था. बागी उम्मीदवार ने उतना वोट काट लिया जिससे कि अर्जित शाश्वत चौबे चुनाव हार जायें.


दूसरे हथकंडे भी काम नहीं आये
इस बीच कल चौबे जी के समर्थकों ने ट्विटर पर ट्रेंड कराने की कोशिश की. #ARJITFORBHAGALPUR यानि भागलपुर के लिए अर्जित चौबे. ट्वीटर पर हैदराबाद, मुंबई, बंगाल के लोग ट्वीट कर रहे थे कि अर्जित चौबे ने भागलपुर में बड़ी बड़ी रैलियां की है और उन्हें वहां से टिकट मिलना चाहिये. लेकिन बीजेपी के दिल्ली दफ्तर में बैठे नेता तो खुद इस तरह के खेल के एक्सपर्ट हैं.  लिहाजा उन्हें माजरा समझने में देर नहीं लगी. चौबे जी की ये भी कवायद काम नहीं आयी.