ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / इंडि वाले शर्म करो..का नारा लगाते ही BJP विधायक पर भड़के नित्यानंद, मिथिलेश...

इंडि वाले शर्म करो..का नारा लगाते ही BJP विधायक पर भड़के नित्यानंद, मिथिलेश कुमार से छीन लिया माइक

नित्यानंद कह रहे थे कि मोदी जी की मां का अपमान..नहीं सहेगा हिन्दुस्तान कहिये लेकिन वो इंडि वाले शर्म करो कह रहे थे। तभी नित्यानंद राय ने कैमरे के सामने कार्यकर्ताओं के भीड़ के बीच विधायक से माइक छीन लिया और दूसरे नेता को थमा दिया।

03-Sep-2025 03:13 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में आयोजित बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंच पर नारा लगा रहे विधायक मिथिलेश कुमार से अचानक माइक छीन लिया और मंच पर खड़े दूसरे नेता को थमा दिया। बताया जाता है कि विधायक मिथिलेश कुमार मोदी जी की मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार और नहीं सहेगा हिंदुस्तान का नारा लगा रहे थे। 


फिर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद लगाने लगे। उसके बाद फिर अपने मन से दूसरा नारा लगाने लगे। कहने लगे कि इंडि वाले शर्म करो। जो नारा लगाने के लिए कहा गया था वो नारा लगाने के बजाय वो इंडि वाले शर्म करो का नारा लगाने लगे। इसी बात से नित्यानंद नाराज हो गये। जबकि नित्यानंद कह रहे थे कि मोदी जी की मां का अपमान..नहीं सहेगा हिन्दुस्तान कहिये लेकिन वो इंडि वाले शर्म करो कह रहे थे। तभी नित्यानंद राय ने कैमरे के सामने कार्यकर्ताओं के भीड़ के बीच विधायक से माइक छीन लिया और दूसरे नेता को थमा दिया।


भाजपा विधायक मिथलेश कुमार की पहचान एक “बातूनी नेता” के तौर पर होती है, इतना ही नहीं माइक छीनने के कुछ देर बाद भी विधायक जोर-जोर से नारा लगाते नजर आए। उनके पास में नित्यानंद खड़े थे। उन्होंने विधायक के हाथ से माइक छीन लिया। यह पूरा वाक्या कैमरे में कैद हो गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।