ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, बिना सड़क बनाए ही पैसा निकालने वाले इंजीनियर समेत...

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, बिना सड़क बनाए ही पैसा निकालने वाले इंजीनियर समेत आठ पर FIR

18-Jan-2021 09:40 AM

GOPALGANJ : स्थानीय प्रखंड के चकरावां खास पंचायत में हुए 27 लाख के गबन के मामले में मनरेगा के कार्यपालक अभियंता, पीओ, रोजगार सेवक, पंचायत तकनीकी सहायक, लेखापाल और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

बीडीओ संजय कुमार राय ने इन सभी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इससे पहले इन कर्मियों पर बर्खास्तगी की कार्यवाई भी शुरू की जा चुकी है. अब थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है.

 बता दें कि चकरावां खास पंचायत में सांसद और विधायक निधि से बनी चार सड़कों को मनरेगा से कार्यान्वित दिखाकर 27.43 लाख की निकासी कर ली गई थी. इस मामले में पंचायत के पूर्व मुखिया रामाशंकर चौरसिया की शिकायत पर ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से कराई गई जांच में पता चला कि सांसद व विधायक मद से पूर्व में बन चुकी सड़क को ही मनरेगा से बनाने की कागजी खानापूर्ति कर पैसा निकाल लिया गया था. इसी में कार्यवाई करते हुए इन सभी के खिलाफ BDO के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.