PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
17-Mar-2026 06:55 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Weather Today: बिहार के 19 जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार की तुलना में बुधवार तक गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। हालांकि गुरुवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
सोमवार को अररिया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और रोहतास सहित 12 जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बिहार में न्यूनतम तापमान 17.4 से 22.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.8 से 37.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस नालंदा के राजगीर में और सबसे कम 17.4 डिग्री सेल्सियस पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में दर्ज किया गया।
इस गर्मी के मौसम में पहली बार सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। पटना में लगभग 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। राजधानी में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। यहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 17 मार्च तक के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस अवधि में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवा चलने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं करीब 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पुरवा हवा के कारण बाइक सवारों को ठंड का भी एहसास हुआ।