बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Mar-2026 04:32 PM
By First Bihar
Bihar Mausam Update: बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है. सूबे के कई जिले खासकर सीमावर्ती जिलों में वज्रपात-तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए यह चेतावनी जारी किया है.
21 मार्च तक के लिए जारी हुआ अलर्ट
आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से बताया गया है कि सूबे के 15 जिलों में 20 और 21 मार्च को तेज हवा-पानी-वज्रपात गिरने की संभावना है. सूबे के अधिकांश भागों में 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
आज रात 10 बजे तक कई जिलों में बारिश की संभावना
आपदा प्रबंधन विभाग के ताजा अलर्ट में बताया गया है कि पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी एवं पश्चिमी चम्पारण में आज रात 10 बजे तक मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है. लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है. सारण एवं वैशाली समेत कई अन्य जिलों के लिए आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है.
