ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम

Home / bihar / Bihar Weather: आज बिहार के 25 से ज्यादा जिलों में होगी वर्षा, मौसम...

Bihar Weather: आज बिहार के 25 से ज्यादा जिलों में होगी वर्षा, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

Bihar Weather: बिहार में आज 27 जिलों में येलो अलर्ट हुआ जारी, अररिया-किशनगंज जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट। मानसून की वापसी से बारिश का दौर, बाढ़ का खतरा बढ़ा..

13-Sep-2025 07:33 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में मानसून एक बार फिर से दम दिखाने जा रहा है। शनिवार को पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक के आसार हैं। वहीं, अररिया और किशनगंज जैसे सीमावर्ती जिलों में अति भारी वर्षा की आशंका के कारण ऑरेंज अलर्ट लगाया गया है। सुपौल, पूर्णिया, जमुई और नवादा में भी भारी बारिश का अनुमान है। यह अलर्ट अगले 3-4 दिनों तक जारी रह सकता है।


मानसून की यह वापसी बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाओं और उत्तर बिहार में बने निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम 17-18 सितंबर तक सक्रिय रहेगा, जिससे राज्य भर में मूसलाधार बारिश का दौर चलेगा। दक्षिण बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर जैसे इलाकों में भी इसका असर दिखेगा। जहां एक तरफ यह बारिश उमस भरी गर्मी से राहत देगी, वहीं दूसरी तरफ जलजमाव, सड़कें टूटना और बाढ़ जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है। पिछले 24 घंटों में चनपटिया (पूर्वी चंपारण) में सबसे ज्यादा 156.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।


राजधानी पटना में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और हल्की फुहारें पड़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25-27 डिग्री के बीच रहेगा। तेज हवाओं के साथ चमक-गरज की संभावना है, लेकिन जलजमाव की वजह से शहर की सड़कें फिर से जाम हो सकती हैं। पूरे बिहार में औसत तापमान 32-36 डिग्री के आसपास रहेगा जो 2-3 डिग्री की गिरावट के साथ सामान्य से थोड़ा कम होगा। किशनगंज में सबसे ज्यादा 33.7 डिग्री का पारा दर्ज हुआ है, लेकिन बारिश ने उमस को काफी हद तक कम कर दिया।