LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
20-Mar-2026 06:04 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Weather News: शुक्रवार को बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया। मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। कई जगहों पर बारिश के दौरान ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया था और लोगों को सचेत रहने की सलाह भी दी थी।
उत्तर बिहार के प्रमुख शहर मुजफ्फरपुर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए येलो अलर्ट के कुछ घंटों के भीतर ही जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं और गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। भीषण गर्मी से पहले जिलेवासियों के लिए यह बदलाव बड़ी राहत लेकर आया है।
शुक्रवार दोपहर के बाद से ही आसमान में काले बादलों का डेरा जमा होने लगा था। देखते ही देखते धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों—सकरा, मोतीपुर और कांटी—में भी ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश की खबरें मिल रही हैं। इस मौसमी बदलाव से अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
उधर, वैशाली के गौरौल प्रखंड में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि तेज गति से आसमान से जमीन पर गिरने लगा। तेज आंधी और बारिश ओलावृष्टि के बाद लोग अपने घर में छुपाने पर मजबूर नजर आए। वही ओलावृष्टि के कारण किसानों को भी भारी नुकसान हुई है। गौरौल प्रखंड क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
मोहम्मदपुर पुझा गांव सहित आसपास के इलाकों में जमकर ओलावृष्टि हुई। बड़े-बड़े ओले गिरने से रवि फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। मोहम्मदपुर पोझा गांव निवासी आजम खान ने बताया कि मौसम ने अचानक करवट ले ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश तेज होने के साथ-साथ ओलावृष्टि के कारण फसल नष्ट हो गई है। उधर, बेतिया और बगहा में भी बारिश के साथ आसमान से ओले गिरे हैं।
मौसम में बदलाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से बताया गया है कि सूबे के 15 जिलों में 20 और 21 मार्च को तेज हवा-पानी-वज्रपात गिरने की संभावना है। सूबे के अधिकांश भागों में 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
आपदा प्रबंधन विभाग के ताजा अलर्ट में बताया गया है कि पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी एवं पश्चिमी चम्पारण में आज रात 10 बजे तक मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है. सारण एवं वैशाली समेत कई अन्य जिलों के लिए आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है।
मुजफ्फरपुर से मनोज, वैशाली से मुन्ना और बगहा से दीपक राज की रिपोर्ट..