बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम
11-Sep-2025 02:46 PM
By First Bihar
Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के तीन जिलों सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में अगले 2-3 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी है। IMD ने मेघगर्जन और वज्रपात के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने खास तौर पर किसानों और खुले में काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
वहीं, अगले 24 घंटों में मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण समेत बिहार के कई जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जताई है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया जा चुका है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। इसके अलावा बिहार के 36 अन्य जिलों (अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहारसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली और अररिया) में अगले मंगलवार तक बारिश और वज्रपात की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे इस दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास न रहें। तेज हवाओं और वज्रपात के कारण जान-माल के नुकसान का खतरा हो सकता है। किसानों को अपने खेतों में काम करते समय सतर्क रहने और बारिश से फसलों को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है। साथ ही, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव को लेकर सावधान रहने को कहा गया है। हाल के दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति देखी गई है, जिसके चलते प्रशासन भी अलर्ट पर है।