हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-Jul-2025 12:37 PM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अब गया और औरंगाबाद जिलों में अगले तीन घंटों के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है। इसके अलावा बिहार के कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में काले बादल छाए हुए हैं।
ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, जिससे किसानों में निराशा थी और ऊपर से उमस भरी गर्मी से भी लोग परेशान हैं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है। 20 जुलाई से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है। यह बारिश खेती के लिए राहत ला सकती है, लेकिन साथ ही बाढ़ का खतरा भी बढ़ा सकती है।
मौसम विभाग ने गया और औरंगाबाद के अलावा जमुई, बांका, रोहतास और नवादा जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, पटना, जहानाबाद, बक्सर, अरवल, वैशाली, भोजपुर और अन्य 20 जिलों में सामान्य से 50% कम बारिश दर्ज की गई है। इससे इन क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी का प्रकोप अब भी बना हुआ है।
उधर नेपाल में हो रही भारी बारिश का असर बिहार की नदियों पर अब साफ दिख रहा है। पटना में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दीघा घाट पर पिछले 24 घंटों में जलस्तर 22 सेमी और गांधी घाट पर 21 सेमी तक बढ़ा है। वहीं, गोपालगंज के डुमरिया घाट पर गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे आसपास के इलाकों में पानी फैलने की स्थिति बन रही है। बिहार के जल संसाधन विभाग ने गंगा और गंडक नदियों के किनारे बसे जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।