हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
09-Jan-2026 10:12 PM
By First Bihar
Bihar Ka Mausam: बिहार में पछुआ हवा के चलते ठंड काफी बढ़ गया है। बिहार में ठंड का कहर जारी है। कपकपाती ठंड और कनकनी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आ रही ठंडी हवाओं का असर है। इसी के चलते बिहार के कई जिलों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले तीन से चार दिनों तक ठंड से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है।
बिहार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा के चलते ठंड का असर बना रहेगा। सुबह के समय हालात और खराब होते हैं, अधिकांश इलाकों में सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहता है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है। पटना सहित कुल 36 जिलों में कोल्ड डे, जबकि दरभंगा में भीषण कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।
15 जिलों में तापमान 6 डिग्री से नीचे
पछुआ हवा के प्रभाव से बिहार के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। सबसे ठंडा शहर बिहार का गयाजी जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान कल गुरुवार को 4.1 थी जो आज 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शेखपुरा में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री रहा, जबकि पटना में अधिकतम तापमान 14.9 और न्यूनतम 9.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
32 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने ठंड के मद्देनजर पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर समेत कुल 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
पटना में अगले दिनों का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह घना कोहरा छाया रहेगा, दिन में हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन ठंडी हवा से राहत नहीं मिलेगी।
ठंड बढ़ने का कारण
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी पछुआ हवा बिहार तक पहुँच रही है। यही वजह है कि तापमान सामान्य से नीचे चला गया और ठंड और अधिक महसूस हो रही है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। यदि घर से बाहर निकलते भी है तो जैकेट, स्वेटर, इनर, मोफलर, टोपी, दास्ताना पहनकर निकले।