ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / bihar / फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई...

फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

Bihar Weather Alert: बिहार में अगले 3 दिनों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है.

29-Mar-2026 02:58 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Weather Alert: बिहार में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। अगले तीन दिनों के लिए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 1 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है और राज्य के लोगों से बारिश के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।


29 मार्च को वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, बेगूसराय और शेखपुरा में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।


31 मार्च से 1 अप्रैल के बीच पूरे बिहार में मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का खतरा रहेगा।


तापमान की स्थिति की बात करें तो न्यूनतम तापमान 17.7 से 18.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि पटना में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। 31 मार्च को बारिश के साथ आंधी की संभावना भी है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले में न रहें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थान पर रहें।