ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / Bihar Weather: बिना छाता लिए आज न छोड़ें घर, कई जिलों में भारी...

Bihar Weather: बिना छाता लिए आज न छोड़ें घर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने किया सावधान

Bihar Weather: बिहार में 19 जून को लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का भी अलर्ट। नवादा, गया, कैमूर, रोहतास के लोग रहें विशेष सावधान।

19-Jun-2025 07:28 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में मानसून ने एक प्रकार से पूरे राज्य में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है और सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है, जिसमें दक्षिण और उत्तर-पश्चिम बिहार के छह जिलों (नवादा, गया, पश्चिमी चंपारण, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद) में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। लोगों को सतर्क रहने और खुले मैदानों में न जाने की सलाह दी गई है। 


उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार के अन्य 18 जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, जमुई, मुंगेर और बांका में रुक-रुक कर बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। इन जिलों में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी आशंका है। बुधवार को दक्षिण बिहार में सक्रिय मानसून के कारण गया में सर्वाधिक 105 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि औरंगाबाद में 74.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है। 


उत्तर बिहार के 14 जिलों (सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार) में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन इलाकों में भी वज्रपात का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। बुधवार को गोपालगंज में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटना में दो डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। राज्य का औसत तापमान 34 डिग्री के आसपास रहा, जो बारिश और बादल छाए रहने से अगले कुछ दिनों में और कम हो सकता है।