बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Mar-2026 01:33 PM
By Viveka Nand
Bihar Transport News: बिहार में अफसरों का माफिया राज चल रहा है. अफसर दलालों के माध्यम से खुल्लमखुल्ला वसूली करा रहे. परिवहन विभाग के कई मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षकों ने सारी सीमाओं को लांघ दिया है. आरा में एक एक ऐसे ही खेल का खुलासा गाड़ी मालिकों ने किया है. बताया जाता है कि भोजपुर में पदस्थापित एक मोटरयान निरीक्षक का भतीजा गाड़ी का अवैध चालान काट कर वसूली कर रहा था. विवाद बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी और उस पर सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है.
भोजपुर में पकड़ा गया बड़ा खेल
भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) की गाड़ी में बैठकर प्राइवेट लोगों के द्वारा ट्रैक्टर, ट्रक सहित अन्य वाहनों से अवैध वसूली की जा रही थी। इस दौरान उन लोगों के द्वारा वाहन मालिकों को ई-चालान के नाम पर डराया धमकाया जा रहा था और पैसे की उगाही की जा रही थी। इसी क्रम में वाहन मालिकों द्वारा उससे पूछताछ किया गया, शंका होने के बाद लोगों ने मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी पर बैठे लोगों को बंधक बना लिया।
मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी जब्त..दो पकड़े गए
भोजपुर जिला ट्रक ऑनर एसोशिएशन के अध्यक्ष अजय यादव ने इसकी सूचना भोजपुर एसपी को दी. सूचना के जिले के नवादा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में ले लिया. साथ ही दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है. बताया जाता है कि पकड़ा गया शख्स जिले में पदस्थापित एमवीआई का भतीजा है. उसके मोबाइल में बड़ी संख्या में गाड़ियों की तस्वीर पाई गई है. अब पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है.