ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
12-Aug-2025 08:33 AM
By First Bihar
Bihar Teacher News: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत 6,336 शिक्षकों का पारस्परिक (म्यूचुअल) तबादला किया है। इससे पहले, दो चरणों में 28 जुलाई तक 17,242 शिक्षकों का स्थानांतरण किया जा चुका था। इस प्रकार तीनों चरणों को मिलाकर अब तक कुल 23,578 शिक्षक पारस्परिक तबादले की सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि पारस्परिक स्थानांतरण का विकल्प अभी भी ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक शिक्षक अब भी आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, समान कोटि के शिक्षक (जैसे प्राथमिक से प्राथमिक, माध्यमिक से माध्यमिक) आपसी सहमति से एक-दूसरे की जगह स्थानांतरित किए गए हैं। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्रणाली के अंतर्गत पारदर्शिता के साथ पूरी की गई है।
तबादले की प्रक्रिया के लिए शिक्षकों ने 26 जून को जारी शिक्षा विभाग के पत्र के आधार पर ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। तबादला प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित शिक्षकों के नाम पोर्टल पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। इनमें प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शामिल हैं।
शिक्षकों के बीच इस फैसले को लेकर संतोष देखा जा रहा है क्योंकि वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत शिक्षक अब अपनी पारिवारिक, सामाजिक या स्वास्थ्य संबंधित जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने मनचाहे स्थान पर स्थानांतरित हो पा रहे हैं। शिक्षा विभाग का यह कदम राज्य में शिक्षक व्यवस्था को संतुलित और व्यवस्थित करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।