बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम
21-May-2021 10:05 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की मार झेल रहे बिहार को तीसरी लहर से बचाने के लिए नीतीश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरु कर दी है.
शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे मंत्री सम्राट चौधरी ने जिला एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर के फैलने की आहट को देखते हुये राज्य सरकार तैयार है और प्रदेश के सभी जिले, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी और संसाधनों की व्यवस्था तेजी से कराई जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके.
बिहार सरकार के पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी ने उक्त बातें भागलपुर पहुंचने के बाद भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन, सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा और जिले के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, ललन पासवान और कई विभागों के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की. मंत्री ने बताया कि ज़िले, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के जो अस्पताल हैं, वहां अभी पर्याप्त डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ नहीं है और उनकी काफी कमी है.
मंत्री ने का दावा है कि गांव-गांव में डीलर के माध्यम से मुफ्त में अनाज वितरण हो रहा है. उन्होंने प्रखंड स्तर तक सामुदायिक किचन की बात कही. पंचायत स्तर पर सामुदायिक किचन के सवाल पर मंत्री ने कहा कि अगर लॉक डाउन बढ़ा, तब सरकार फैसला लेगी.