ब्रेकिंग न्यूज़

LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Home / bihar / हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों...

हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार

बिहार में राजस्व कर्मचारी संघ की हड़ताल को लेकर उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha ने प्रतिनिधियों से वार्ता की। सरकार ने उचित मांगों पर विचार का आश्वासन दिया और हड़ताल समाप्त करने की अपील की।

23-Feb-2026 07:56 PM

By First Bihar

PATNA: राजस्व कर्मचारी संघ की हड़ताल को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha ने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। बैठक के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की जो भी उचित मांगें होंगी, उन पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की। 


हड़ताल पर गये राजस्व कर्मचारी संघ के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की बातचीत हुई। बातचीत के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी उनकी उचित मांगे होगी उस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हड़ताल तोड़िए तब हम लोग आपकी मांगों पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार भूमि सुधार को लेकर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, होली के बाद भी हम फिर जनकल्याण सुनवाई करेंगे जो पूरे बिहार में चलेगा।


हड़ताली राजस्व कर्मचारी संघ ने कहा है कि हम लोग अपनी मीटिंग कर लेते हैं, उसके बाद हड़ताल वापस लेने को लेकर सरकार को सूचित करेंगे। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि होली के बाद फिर से हम लोग जनसुनवाई शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कार्यक्रम बनेगा। जिसकी सूचना सभी को दे दी जाएगी। 


उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जनता के विश्वास पर खड़ा होने का प्रयास करेगा। बीच में थोड़ा हड़ताल के कारण हमारी गति प्रभावित हुई है। इस गति की भरपाई भी हमलोग पूरा करेंगे। हड़ताल पर गये कर्मचारियों का कहना था कि 8 महीना पहले मुख्य सचिव और प्रधान सचिव के साथ वार्ता हुई लेकिन उसका अनुपालन नहीं हुआ। तब हमने उनसे कहा है कि उन तमाम विषयों को हमलोग देखेंगे। हमने कहा कि आपलोग हड़ताल समाप्त कीजिए, जो उचित मांगे होगी उस पर सरकार विचार करेगी। 


अभी जो कार्यक्रम चल रहा है, परिमार्जन का टारगेट 31 मार्च तक पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। इसमें जो सहयोग करेंगे सरकार उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगा। लोगों ने कहा है कि हम लोग विचार कर लेते हैं तब हम हड़ताल वापस लेंगे। हमने उन्हें कह दिया है कि हड़ताल से समाधान नहीं निकलता बल्कि समस्या और बढ़ती है। संवाद और विश्वास से समाधान निकलता है। अब हड़ताल पर रहना है या स्ट्राइक खत्म करना है, यह हड़ताली कर्मचारियों पर निर्भर करता है।