ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / bihar / राहुल गांधी को 'पागल' कहने पर BJP नेता पर हमलावर हो गयी कांग्रेस,...

राहुल गांधी को 'पागल' कहने पर BJP नेता पर हमलावर हो गयी कांग्रेस, कहा..ऐसे प्रवक्ता को सीधे पागलखाने भेज देना चाहिए

बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक का विवादित बयान सामने आया है। राहुल गांधी को पागल करार देते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को नेता विपक्ष नहीं होना चाहिए। जो भारत से लड़े वह भारत में नहीं रह सकता।

15-Jan-2025 06:09 PM

By First Bihar

bihar politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तुलना आतंकवादी अफजल गुरु से की है। कहा है कि दोनों में कोई अंतर नहीं है। राहुल गांधी के बारे में अजय आलोक ने कहा कि ये आदमी जिसका नाम राहुल गांधी है वो पागल हो चुका है। मानसिक विक्षिप्ता चली गयी है इसकी दुर्भाग्य से ये नेता विपक्ष है। इनका सड़को पर खुलेआम घूमना बिलकुल देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।


अजय आलोक ने आगे कहा कि ये आदमी अपने ही देश से लड़ रहा है। ये कितनी प्रमुख कमिटियों में शामिल है कितने प्रमुख लोगों से मिलते है ऐसे लोगों को क्या नेता विपक्ष होना चाहिए खुलेआम घूमना चाहिए। जो खुद भारत से लड़ने की बात कर रहा हो। ये आदमी देश की सुरक्षा के लिए खतरा है जो भारत से लड़े वो भारत में नहीं रह सकता है। अफजल गुरू और राहुल गांधी में कोई अंतर नहीं बचा है। 


बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने राहुल गांधी को विक्षिप्त करार दिया है। कहा कि ऐसा व्यक्ति क्या नेता प्रतिपक्ष होना चाहिए? जो व्यक्ति भारत से लड़ने की बात करता हो। उसे इस तरह से खुलेआम नहीं घूमना चाहिए। भारत से जो लड़े, वह भारत में नहीं रह सकता है। 


राहुल गांधी पर बीजेपी नेता के विवादित बयान से भड़की कांग्रेस ने कहा कि अजय आलोक पागलखाने से खुद भागा हुआ व्यक्ति है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने आगे कहा कि अजय आलोक को डॉक्टर, पुलिस और यहां की जनता ढूंढ रही है। अजय आलोक के पिता जेडीयू से चुनाव लड़े और जमानत जब्त हो गयी और मां खुद कांग्रेस से चुनाव लड़ी और हार गईं। अजय आलोक भी चैनपुर से लोजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुका है लेकिन जीत हासिल नहीं हुई। दूसरी बार जब बसपा से चुनाव लड़ा तब भी चुनाव हार गये। जिन्दगी में दो बार चुनाव लड़ा और दोनों बार उसकी जमानत जब्त हो गयी। राहुल गांधी के बारे में इस तरह की बातें कहने वाला कभी प्रवक्ता नहीं हो सका। ऐसे लोगों को सीधे पागलखाने भेज देना चाहिए।