हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-Sep-2022 03:08 PM
KATIHAR: खबर कटिहार की है, जहां पुलिस कस्टडी में एक कैदी की जान चली गई। मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है कि कैदी के साथ लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। दरअसल, शराब मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
घटना प्राणपुर थाना की है, जहां कैदी की मौत के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला है। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार पासवान के रूप में की गई है, जिसे 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसकी मौत आज यानी शनिवार को हाजत में हो गई। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली उनका गुस्सा फुट उठा। वे भागे-भागे थाने पहुंचे और वहां जमकर हंगामा कियाl मौके पर बारसोई और सदर अनुमंडल के कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
लोगों का आरोप है कि पहले प्रशासन की लापरवाही से कैदी की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने मृतक के शव को सदर अस्पताल लाकर पुलिस की निगरानी में रखा है l
मामले पर रामपुर थाना अध्यक्ष मंतोष कुमार ने बताया कि शराब मामले में प्रमोद को पकड़ा गया था। प्राणपुर पीएससी में उसकी मेडिकल टेस्ट कराई गई थी और बाद में उसे हाजत में रखा गया था l थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल ये साफ़ नहीं हो पाया है कि कैदी की मौत के पीछे का कारण क्या है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।