Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
01-Aug-2025 06:14 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पटना सिटी में गंगा नदी पर जल्द ही नासरीगंज से सारण के पानापुर घाट तक जलयान सेवा शुरू होने जा रही है। इस सेवा का उद्देश्य आम नागरिकों, किसानों और छोटे कारोबारियों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करना है।
इसके तहत आधुनिक तकनीक से लैस एमपी गंगा वन नामक विशेष जहाज का सफल ट्रायल दानापुर स्थित नासरीगंज घाट पर किया गया। इस जलयान पर एक साथ 250 यात्री और 25 छोटे-बड़े वाहन सवार हो सकते हैं। ट्रायल के दौरान भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के निदेशक अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने गंगा पार कर यात्रा की और सेवा की विश्वसनीयता को परखा।
दरअसल, मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर बढ़ने से पीपा पुलों को सुरक्षा कारणों से खोल दिया जाता है, जिससे आम लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। इसी समस्या के समाधान के रूप में यह जलयान सेवा जून से सितंबर-अक्टूबर तक जारी रहेगी। आईडब्लूएआई ने इस जहाज के संचालन के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत मानव संसाधन और ईंधन की व्यवस्था IWAI की ओर से निशुल्क की जाएगी।
दूरी के लिहाज़ से, गंगा की लगभग ढाई किलोमीटर की यात्रा को पार करने में जहाज को केवल 40 मिनट लगे, जबकि वापसी की यात्रा सिर्फ 10 मिनट में पूरी हो गई। यह सेवा आने वाले दिनों में गंगा के चार अन्य घाटों बिदुपुर-महनार के चकोसन घाट, कच्ची दरगाह के दो घाट, और भविष्य में फतुहा के ग्यासपुर स्थित काला दियारा तथा सारण के कालू घाट पर भी शुरू की जाएगी।
गंगा में विकसित जलमार्ग संख्या-1 पर अब यात्री व मालवाहक जहाजों का संचालन बढ़ता जा रहा है। पहले पीपा पुलों के कारण जहाजों को गंगा पार करने में एक से दो दिन का समय लगता था, लेकिन अब विशेष पानटून की मदद से यह काम केवल आधे घंटे में संभव हो गया है।