हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-Apr-2021 01:38 PM
PATNA : देश के दूसरे राज्यों से पटना पहुंचने वाली ट्रेनों में प्रवासियों के बीच में संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. आज कुर्ला पटना ट्रेन से पहुंचे यात्रियों की जांच में 24 नए मरीज पाए गए हैं. कुर्ला पटना ट्रेन से कुल 606 यात्री पटना पहुंचे. पटना जंक्शन पर इनकी कोरोना टेस्ट कराई गई, जिसमें 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.
बिहार में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. इस बीच अन्य राज्यों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के लौटने का भी सिलसिला जारी है. बीत दिन 8 अप्रैल को पटना पहुंची कुर्ला-पटना एक्सप्रेस में कुल 17 यात्री संक्रमित पाए गए थे और आज कुल दो दर्जन यात्री पॉजिटिव मिले हैं. कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक इन लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है.
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना बहुत फैला है. वहां से लोग वापस बिहार और यूपी लौट रहे हैं, जो[प्रवासी हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान तिलक टर्मिनल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और पुणे से दरभंगा, दानापुर आदि स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है.
यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान तिलक टर्मिनल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल एवं पुणे से दरभंगा, दानापुर आदि स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
— East Central Railway (@ECRlyHJP) April 9, 2021
यात्रियों से विशेष अनुरोध है कि कृपया यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। pic.twitter.com/q1D8PWDu1D
महाराष्ट्र से बिहार आने के लिए चार-चार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. बिहार सरकार ने बाहर से आने वाले लोगों के लिए कोरोना टेस्टिंग अनिवार्य कर दिया है. राजधानी पटना और दानापुर रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों की कोरोना टेस्टिंग कराइ जा रही है.

उधर दूसरी ओर पटना जंक्शन पर तैनात एक टीटीई की मौत कोरोना से हो गई. कुछ ही दिन पहले इनकी शादी हुई थी. पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के क्रम में इनकी मौत हो गई है. टिकट एग्जामिनर की मौत के बाद रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया है.