ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
12-Dec-2025 02:49 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। अब गलत ई-चालान कटने पर वाहन चालकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। परिवहन विभाग ने चालान सुधार की ऑनलाइन सेवा शुरू कर दी है।
परिवहन सचिव राज कुमार ने बताया कि गलत ई-चालान के निरस्तीकरण या संशोधन के लिए वाहन चालक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक echallan.parivahan.gov.in पर शिकायत दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
नई व्यवस्था के तहत आवेदक अपने मोबाइल या कंप्यूटर से वाहन रजिस्ट्रेशन, वाहन की तस्वीर और चालान की कॉपी सहित त्रुटिपूर्ण ई-चालान को निरस्त या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी।
परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस और प्रवर्तन इकाइयों को निर्देश दिया है कि ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। जांच के बाद, सुधार की अनुशंसा राज्य परिवहन आयुक्त के पास भेजी जाएगी और संशोधन के लिए संबंधित जिला परिवहन पदाधिकारी को भेजा जाएगा।
परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि गलत ई-चालान से संबंधित किसी भी समस्या के लिए कार्यालय जाने के बजाय ऑनलाइन शिकायत सुविधा का उपयोग करें।