बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम
01-Mar-2025 12:11 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के जरौली बलहा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान रतौली पंचायत के जरौली वार्ड नंबर-16 निवासी बिंदेश्वरी यादव के पुत्र सुशील कुमार (25) एवं वार्ड नंबर-14 निवासी बोकु यादव के पुत्र श्रीलाल कुमार (26) के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद गांव में मातम फैल गया है। बताया जा रहा है कि एग्रीकल्चर फीडर के तहत हाईटेंशन तार के पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा था।संवेदक ने 11 केवीए तार के ऊंचीकरण के लिए शटडाउन लिया था, जिसके बाद मजदूरों ने नए तार लगाए।
कार्य खत्म होने के बाद शटडाउन बहाल कर दिया गया, हालांकि नए हाईटेंशन तार को पुराने तार से जोड़ने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई थी। जैसे ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई, पुराने हाईटेंशन तार की नई वायरिंग से अप्रत्याशित संपर्क हो गया। जिससे पांच मजदूर करंट की चपेट में आ गए। जब तक बिजली आपूर्ति रोकी जाती, तब तक दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए।
घटना शुक्रवार शाम की है। वहीं इस मामले को लेकर सुपौल बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सौरव कुमार ने कहा कि दिन में ही कार्य एजेंसी द्वारा काम खत्म कर शटडाउन वापस कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी, देर शाम तक मजदूर वहां क्या कर रहे थे ये जांच का विषय है।