ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / Bihar News: मुर्गी की हत्या के बाद रोते-बिलखते थाने पहुंची महिला, देवर सहित...

Bihar News: मुर्गी की हत्या के बाद रोते-बिलखते थाने पहुंची महिला, देवर सहित 3 पर FIR दर्ज

Bihar News: सिवान में रिंकी देवी ने अपनी मुर्गी की हत्या के लिए देवर गुड्डू और दो अन्य पर FIR दर्ज कराई है। महिला के अनुसार वह उस मुर्गी से प्यार करती थी और उसके साथ ही सोती थी। पुलिस ने शुरू की जांच।

16-Jun-2025 03:37 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के सिवान जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जो लोगों को हैरान तो कर ही रहा पर साथ ही उन्हें हंसने को भी मजबूर कर रहा है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव की रहने वाली रिंकी देवी ने अपनी पालतू मुर्गी की हत्या का आरोप लगाते हुए अपने देवर गुड्डू और दो अन्य लोगों (सनम और शिला) के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। रिंकी का कहना है कि वह अपनी मुर्गी से बेहद प्यार करती थी और उसे अपने साथ ही सुलाती थी।


रिंकी देवी के मुताबिक, चार दिन पहले उनकी मुर्गी को गला दबाकर मार दिया गया था। हत्या के तुरंत बाद वह मरी हुई मुर्गी लेकर थाने पहुंची थीं, जहां पुलिस ने उन्हें मुर्गी को दफनाने और फिर शिकायत दर्ज कराने को कहा। सोमवार 16 जून 2025 को रिंकी दोबारा थाने पहुंच गई और इस मामले में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका देवर गुड्डू रोज दो अंडे खाता था, इसके बावजूद सनम और शिला के साथ मिलकर मुर्गी की हत्या कर दी। रिंकी ने रोते हुए पत्रकारों से यह भी कहा कि वह अपनी मुर्गी से बहुत प्यार करती थी और उसे साथ लेकर सोती थी।


मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक दास ने पुष्टि की है कि रिंकी देवी की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने बताया कि यह मामला पशु क्रूरता से जुड़ा हो सकता है और आरोपियों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रिंकी ने कहा है कि उनकी मुर्गी उनके लिए सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा थी। पुलिस अब इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और यह देखना दिलचस्प होगा कि इस अनोखी FIR का निपटारा कैसे होता है। फिलहाल, टड़वा गांव में रिंकी और उनकी मुर्गी की कहानी हर किसी की जुबान पर है।