Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
16-Jul-2025 11:18 AM
By First Bihar
Bihar News: सहरसा के आदि शक्ति मां भगवती मंदिर से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां सावन माह के दौरान पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़ में दो महिलाओं ने चेन स्नैचिंग की कोशिश की। मंदिर कमिटी और श्रद्धालुओं ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लेकर आगे जांच शुरू कर दी है।
यह घटना मंगलवार को सहरसा के आदि शक्ति मां भगवती स्थान, दिवारी में हुई है। सावन माह के अवसर पर मंदिर में हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे, जिससे गर्भगृह में भारी भीड़ थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर दो महिलाओं ने एक महिला श्रद्धालु की सोने की चेन छीनने की कोशिश की। इस दौरान पीड़िता ने विरोध किया और जोर-जोर से चिल्लाई, जिससे आसपास के लोगों और मंदिर कमिटी के सदस्यों का ध्यान इस ओर गया।
मेला कमिटी के सदस्यों ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मेला कमिटी अध्यक्ष रामबदन यादव ने बताया है कि ऐसी घटनाएं मंदिर की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने प्रशासन से मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने की मांग की है।
जबकि एएसआई राहुल कुमार ने बताया है कि दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये महिलाएं कहां से आई हैं और क्या इनका किसी अन्य अपराध से भी संबंध है या इनके गिरोह में और भी लोग शामिल हैं। बता दें कि मंदिर में पहले भी चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं और पहले भी इसी तरह महिलाएं पकड़ी जा चुकी हैं।
रिपोर्टर: रितेश