ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
16-Jun-2025 09:58 AM
By First Bihar
Bihar News: सहरसा में बिहार पुलिस के चालक मनोरथ कुमार पर पहली पत्नी के रहते हुए 25 लाख रुपये दहेज लेकर दूसरी शादी करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर सहरसा महिला थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मनोरथ शेखपुरा जिले में चालक के पद पर कार्यरत है।
नवहट्टा थाना क्षेत्र निवासी मनोरथ कुमार की शादी 10 जून 2021 को पीड़िता से हुई थी। शादी में पीड़िता के पिता ने 21.51 लाख रुपये नकद, आभूषण, फर्नीचर और अन्य सामान दहेज में दिए। शादी के एक महीने बाद पीड़िता मायके चली गई। फरवरी 2022 में मनोरथ का चयन बिहार पुलिस में चालक के रूप में हुआ और वह वर्तमान में शेखपुरा के बरबीघा में तैनात है।
पीड़िता ने बताया है कि नौकरी मिलने के बाद मनोरथ का व्यवहार बदल गया। वह और उसके परिजन 25 लाख रुपये नकद और दो कट्ठा जमीन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता के पिता ने एक कट्ठा जमीन बेटी के नाम कर दी, लेकिन इसके बाद भी दहेज की मांग जारी रही।
24 जून 2024 को ससुराल में मनोरथ ने पीड़िता पर केरोसिन छिड़ककर मारपीट की और उसे घर से निकाल देने की धमकी तक दी। फिर पीड़िता ने अपने भाई को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद मायके वाले उसे घर ले आए। इसके बाद मनोरथ ने 7 मार्च 2025 को दरभंगा के एक मंदिर में दूसरी शादी कर ली।
पीड़िता की शिकायत पर सहरसा महिला थाने में मनोरथ कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दूसरी शादी करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला थानाध्यक्ष सुजाता रानी ने बताया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: रितेश