ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
01-Nov-2024 03:08 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी की गाड़ी ने बाइक सवार छात्र को उड़ा दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब आरजेडी विधायक से परिजनों ने फोन पर बात की तो विधायक ने कहा कि इलाज में जो भी खर्च आएगा दे दिया जाएगा। घटना सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के पास की है।
घायल छात्र की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के मोहम्मद मुर्तजा के 17 साल के बेटे मोहम्मद फरदीन रुप में की गई है। फरदीन दसवीं का छात्र है, स्कूल के काम से भगवान से मझोलिया की तरफ बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद विधायक के ड्राइवर ने छात्रा को कहा कि साइड हो जाओ नमाज पढ़ने में देरी हो रही है। गार्ड और चालक नमाज पढ़ने के लिए पूर्व मंत्री इसराइल मंसुरी की गाड़ी लेकर निकले थे।
घायल मोहम्मद फरदीन ने बताया कि भागवानपुर् चौक से मौझौलिया चौक की तरफ से स्कूल जाने के दौरान विधायक की गाड़ी ने उसे रौंद डाला था। गार्ड और ड्राइवर उसे सड़क पर तड़पता छोड़कर भाग गए। वही पूरे मामले पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह कांटी के आरजेडी विधायक इसराइल मंसूरी ने कहा है गाड़ी में वह मौजूद नहीं थे। घटना हुई है जो भी इलाज का खर्च होगा वह उपलब्ध कराया जायेगा।