Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप
11-Apr-2025 09:38 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बाद राजस्व में काफी कमी आयी है। इस कमी को पूरा करने के लिए खनन, यातायात, पुलिस विभाग को नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग पटना मुख्यालय से की जा रही है। इसी बीच पूर्णिया पुलिस को दिए गए टारगेट को पूरा करने के लिए यातायात विभाग लगातार बिना हेलमेट, रेडलाइट को तोड़ने वाले के साथ साथ बिना लाइसेंस, प्रदूषण का जुर्माना चालकों से वसूल रही है।
इसी क्रम में पूर्णिया यातायात विभाग ने एक बड़ी गलती कर दी है। यातायात पुलिस ने एक कार चालक को हेलमेट न पहनने पर 1000 का जुर्माना लगा दिया है। जुर्माना लगने के बाद कार मालिक के मोबाइल पर जुर्माने का मैसेज आया जिससे वो हैरान हो गए। क्योंकि जब उनकी गाड़ी का चालान किया गया तो उस वक्त उनकी गाड़ी मधेपुरा जिले में थी। वे पूर्णिया गए भी नहीं थे। बिना पूर्णिया गए चालान कटने पर चौसा लौआलगाम निवासी मो. इरफान ने यातायात विभाग से लिखित शिकायत की तो उनकी एक भी नहीं सुनी गई और चालान कटने के बाद जुर्माना राशि जमा करने के निर्देश दिए गए।
गाड़ी मालिक मो. इरफान ने कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया कि गाड़ी संख्या बीआर 11 एजी 6502 के चालक के हेलमेट नहीं पहनने के कारण 1000 का चालान काटा गया है। चालान का भुगतान जिला परिवहन कार्यालय पूर्णिया में जाकर करें। उन्होंने बताया कि चालान में मोबाइल द्वारा मोटरसाइकिल का खींचा हुआ नंबर प्लेट भी था, जिसमें उनके कार का नंबर अंकित था।
कार मालिक ने कहा कि उनकी गाड़ी घर में थी, वो कई महीनों से पूर्णिया गए भी नहीं हैं। परेशान होकर वे यातायात थाना पूर्णिया पहुंच कर यातायात पुलिस से जानकारी ली। जिसमें पता चला कि बिना हेलमेट के जा रहे बाइक सवार का पुलिस ने मोबाइल से फोटों खींच लिया था और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन स्वामी को चालान कर दिया गया था। वहीं जब गाड़ी मालिक ने यातायात पुलिस अधिकारियों को बताया कि यह नंबर कार का है तो सभी ने चुप्पी साध ली और किसी भी प्रकार की रियायत देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लिखित शिकायत की है।