ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / Bihar News: पटना में इन जगहों पर लगने जा रहे सैकड़ों CCTV कैमरे,...

Bihar News: पटना में इन जगहों पर लगने जा रहे सैकड़ों CCTV कैमरे, अपराधियों पर होगी 'बाज' की नजर

Bihar News: पटना में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए 650 नए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। जेपी गंगा पथ और अशोक राजपथ समेत 197 जगहों पर कड़ी निगरानी, गोपाल खेमका की हत्या के बाद बड़ा कदम।

10-Jul-2025 08:34 AM

By First Bihar

Bihar News: पटना में बढ़ते अपराध को देखते हुए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शहर में 650 हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई गई है, ताकि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके और जांच में मदद मिले। यह कदम गोपाल खेमका की हालिया हत्या के बाद उठाया गया है, जिसने राजधानी में सनसनी फैला दी थी। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 197 नई जगहों पर इन कैमरों को लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। पहले से ही 415 स्थानों पर 3,357 कैमरे लगे हैं, जो प्रमुख चौक-चौराहों, ट्रैफिक प्वाइंट्स और संवेदनशील क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन में सहायक साबित हो रहे हैं।


नई योजना के तहत 650 कैमरों की लोकेशन चिह्नित कर प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। राशि स्वीकृति के बाद काम शुरू होगा। इनमें जेपी गंगा पथ (सभ्यता द्वार से दीदारगंज तक), अशोक राजपथ पर नवनिर्मित डबल डेकर पुल और शहर के सभी प्रवेश-निकास द्वार शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि इससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण होगा और कानून-व्यवस्था की स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव होगी। गोपाल खेमका हत्या मामले ने पुलिस और सरकार को सतर्क कर दिया है, जिसके बाद यह कदम तेजी से उठाया जा रहा है। 


सीसीटीवी मॉनीटरिंग को प्रभावी बनाने के लिए थानों और पुलिस आउटपोस्ट्स पर सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही निजी भवनों के मालिकों और कारोबारियों से अपील की जाएगी कि वे भी अपने घरों और दुकानों के सामने कैमरे लगाएं। यह कदम खाली फ्लैटों में चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में मददगार होगा। एसपी, बिहार राज्य पथ विकास निगम और पटना नगर निगम को इस परियोजना को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।