ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी

Home / bihar / Bihar News: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोग घायल,...

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोग घायल, वाहन चालक फरार

Bihar News: बिहार में यहां बेलगाम ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन घायल। बुजुर्ग श्यामकली देवी की हालत नाज़ुक, पटना एम्स में चल रहा है इलाज। पुलिस ने जब्त किया ट्रक..

14-Oct-2025 02:11 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर इलाके में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना ने सबको सिहरा दिया है। यहां बिहटा-सरमेरा पुल के नीचे एम्स नहर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग (एक बुजुर्ग महिला, उसकी बेटी और नाती) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


स्थानीय लोग तुरंत मदद को दौड़े और घायलों को नौबतपुर के रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने श्यामकली देवी की हालत बिगड़ती हुई पाई, जिसके बाद उन्हें पटना एम्स रेफर कर दिया गया। बाकी अमृता कुमारी और अमन कुमार की चोटें ज्यादा गंभीर नहीं हैं, लेकिन वे अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं।


इस हादसे का शिकार अमन कुमार बिक्रम के अराप गांव का रहने वाला है। वह अपनी नानी श्यामकली देवी और मौसी अमृता कुमारी को बाइक पर बिठाकर गौरीचक थाने के कंडाप गांव छोड़ने जा रहा था। रास्ते में पुल के नीचे ट्रक की सीधी टक्कर ने सब कुछ तहस नहस कर दिया। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए और चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि जान बच गई, लेकिन श्यामकली देवी की हालत इतनी नाजुक है कि डॉक्टरों ने परिवार को पहले ही सतर्क कर दिया है।


सूचना मिलते ही नौबतपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ट्रक को जब्त कर लिया और फरार चालक की तलाश तेज कर दी है। थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि वाहन सीज हो गया है और जांच चल रही है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं की जड़ में तेज गति और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ही है। पुल के नीचे का इलाका संकरा होने से यहां पहले भी छोटे-मोटे हादसे होते रहे हैं।