हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-Jul-2025 08:47 AM
By First Bihar
Bihar News: मोतिहारी के फेनहारा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने वार्ड सदस्य खोभारी पासवान सहित चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। आग में कार, मोटरसाइकिल और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। इस घटना में करीब 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
यह घटना गुरुवार सुबह फेनहारा थाना क्षेत्र के मनकड़वा गांव में हुई है। मनकड़वा पंचायत के वार्ड सदस्य खोभारी पासवान के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलीं और पास के तीन अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक चारों घरों में रखा सारा सामान, जिसमें धर्मेंद्र कुमार की कार और मोटरसाइकिल भी शामिल थे, जलकर राख हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई है। इस हादसे में अनुमानित 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही फेनहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
रिपोर्टर: सोहराब आलम, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण