ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
18-Jun-2025 02:30 PM
By First Bihar
Bihar News: मोतिहारी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह दुर्घटना पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव के पास हुई है। बस में करीब 30-35 यात्री सवार थे, जिनमें से 10-15 लोग घायल हो गए हैं। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
हादसे में शामिल बस बाबा बर्फानी ट्रांसपोर्ट कंपनी की थी, जो मोतिहारी से सीतामढ़ी जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिहुली गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार से माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और बस के शीशे तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
कई घायलों को ग्रामीणों ने अपने निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। घायलों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पताही थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और राहत कार्य शुरू करवाया है।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय लोगों का सहयोग लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि हादसा तेज रफ्तार या चालक को झपकी आने के कारण हुआ हो सकता है। हालांकि, तकनीकी जांच के बाद ही दुर्घटना के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।
रिपोर्टर: सोहराब आलम, मोतिहारी