ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
17-Jun-2025 09:15 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते राज्य में प्रवेश करने की संभावना जताई है। इस दौरान पटना सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जबकि उत्तरी बिहार के पांच जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश और आंधी-पानी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पटना, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, किशनगंज, अररिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, मुंगेर, भागलपुर, बांका, नवादा, गया, नालंदा, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, जमुई, रोहतास और कैमूर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी वर्षा की चेतावनी है, जहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और वज्रपात का खतरा बना हुआ है।
बीते 24 घंटों में सिवान, रोहतास, पूर्णिया, गोपालगंज, नवादा, कटिहार, भागलपुर, पूर्वी चंपारण और भभुआ में बारिश दर्ज की गई। सिवान के रघुनाथपुर में 25.6 मिमी, रोहतास के बिक्रमगंज में 30 मिमी और गोपालगंज के हथवा में 20.8 मिमी बारिश हुई। पटना में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि छपरा में 41.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। हालांकि, 20 जिलों में तापमान में मामूली गिरावट आई है, जो मानसून की नजदीकी का संकेत है। मौसम विभाग ने 22 जून तक बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है।