हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-Apr-2025 01:49 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सुपौल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक का होमगार्ड बनने का सपना, सपना ही रह गया और युवक ही अचानक मौत हो गई है। दरअसल, सुपौल जिले में एक युवक का होमगार्ड बनने का सपना तब अधूरा रह गया, जब वह अभ्यास के दौरान दौड़ लगा रहा था। वहीं, दौड़ाने के क्रम में वह बेहोश होकर गिर गया और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
बता दें कि घटना आज सुबह यानि गुरुवार 17 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे की है। मामला नगर परिषद के बीम टोला वार्ड 27 का है। मृतक की पहचान स्व. महेश्वरी ठाकुर के पुत्र 30 वर्षीय सोनू कुमार के रूप हुई है। जानकारी के मुताबिक, बीम टोला के सोनू ने होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। आवेदन भरने के बाद उसने एक एकेडमी में एडमिशन लिया और बीते 15 दिनों से फिजिकल एग्जाम की तैयारी कर रहा था।
वहीं, हर रोज सुबह सुबह घर से शहर आउटडोर स्टेडियम जाकर दौड़ लगाता था। आज भी सुबह-सुबह निर्धारित समय पर सोनू स्टेडियम पहुंचा और ग्रुप में दौड़ लगा रहा था। दूसरे राउंड में ही वह बेहोश होकर गिर गया। स्टेडियम में दौड़ लगा रहे युवकों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही युवक दम तोड़ दिया। सुबह जब उसका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और एक होनहार युवक का सपना यूं ही अधूरा रह गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।